सकलडीहा (चंदौली )। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर सोमवार को डायट प्राचार्य डॉ. पारसनाथ बीटीसी कॉलेजों के प्रबंधकों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर चेताया कि परीक्षा नियामक के अनुसार अभ्यर्थियों को सुविधा और फीस लें। मिडिया के माध्यम से शिकायत मिलने पर संबंधित कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई होगी।वही प्रबंधकों ने भी अपनी अपनी समस्या से अवगत कराया।
जनपद में आगामी सत्र में चार हजार सीटों पर बीटीसी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होने वाली है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के समस्त निजी बीटीसी शिक्षण संस्थान के प्रबंधकों को डायट पर बुलाया गया था। डायट प्राचार्य ने सभी प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी की बगैर डायट की अनुमति पर स्कूलों में अवकाश नही होगी। यही नही किसी प्रकार की मनमानी शुल्क नही लिया जाये। किसी प्रकार की शिकायत जिलाधिकारी या मिडिया के माध्यम से मिलने पर संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके पूर्व प्रबंधकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षित टीचरों की संख्या कम करने की मांग उठाया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता अजीत प्रताप सिंह ,विवेकानंद तिवारी, प्रबंधक विकास यादव, संतोष सिंह, सुनील यादव, रामाश्रय यादव, भोला सिंह मौजूद रहे।