कंदवा। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार लोगों से बरामद करीब 25 लाख रुपये मूल्य की 5646 लीटर शराब को शनिवार को थाना परिसर में गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कई आरोपियों से 5646 लीटर शराब बरामद की गई थी। इसकी अनुमानित करीब 25 लाख रुपये है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को बरामद शराब नष्ट कराई गई। इसके लिए थाना परिसर में एक बड़ा गड्ढा खोदा गया। इसमें शराब की बोतलों को डाल दिया गया और जेसीबी से मिट्टी डालकर ढक दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम मौजूद रहे।