फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से सीटी-पीटी गायब, बिजली उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग के पास पिछले लगभग छह माह से सीटी-पीटी मशीन नहीं है। इससे बिजली के उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने निजी ट्रांसफार्मर के जरिए विद्युत कनेक्शन लिया है। विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उपभोक्ता परेशान हैं और अधिकारी मस्त हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टाक में सीटी-पीटी नहीं है, आने पर लगा दिया जाएगा। लेकिन कब तक आएगा इसकी कोई मियाद नहीं है। छह महीने से उपभोक्ता इसके लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

निजी ट्रांसफार्मरों से कनेक्शन लेने वालों को वोल्टेज व सही विद्युत बिल के लिए ट्रांसफार्मर के साथ करेंट ट्रांसफार्मर एंड पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (सीटी-पीटी) मशीन लगाई जाती है। इससे उन्हें सही वोल्टेज मिलने के साथ ही बिल भी मिलता है। सीटी-पीटी न लगाए जाने से गड़बड़ बिल के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ती है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ उपभोक्ता ही परेशान हैं, यदि किलोवाट कनेक्शन के हिसाब से कम बिल आएगा तो विभाग को भी राजस्व का नुकसान होता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अभी गोदाम में सीटी-पीटी मशीन नहीं है। शासन से इसकी मांग की गई है। जल्द ही उपकरण विभाग को उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें