चंदौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सुरक्षित सफर का तोहफा दिए जाने पर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने सरकार के इस कार्य की सराहना की। कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 25 एसी पिंक बसों की शुरुआत कर दी है। यह निर्भया योजना के तहत इसे शुरू किया गया है। इसमें चार स्लीपर बर्थ कोच भी चलाए गए हैं। इनमें सीट बुकिंग के वक्त महिला सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है। कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ठोस पहल है। साथ ही आधी आबादी के आत्मबल में भी बढ़ोत्तरी होगी। महिला पिंक बस की खूबियां में यह बस पूर्णतय: वातानुकूलित, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा, व्यवस्था यूपी 100 से जुड़ी होगी।