पीडीडीयू नगर। रिंग रोड के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसान न्याय मोर्चा का धरना रेवसा स्थित शिव मंदिर पर सातवें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आठ माह से रिंग रोड और फ्रेट कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में शासन की ओर से कम मुआवजा दिए जाने से नाराज किसान आंदोलित हैं। । धरने में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने कहा कि सरकार किसानों के साथ ज्यादती कर रही है। कहा कि युवा किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। इश्तेखार ने कहा कि जिस जमीन पर बिल्डिंग और मकान बने हुए हैं उस जमीन को भी कृषि रेट में लिया जा रहा है। किसान नेता केदार यादव ने कहा कि जान देंगे पर जमीन नहीं देंगे की तर्ज पर हम किसान आंदोलन को धार देने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. स्वामीनाथ यादव, कृष्णकांत यादव, उमाशंकर ड्राइवर, अंबिका तिवारी, रामजन्म पाल, मोहन रसिया, त्रिभुवन, भोनू सरदार, पतिराम, लालजी बिंद, राजाराम यादव, दुलारे बिंद, रामविलास यादव, बृजेश, मुरारी बिंद , बिकन बिंद , गोवर्धन यादव, अजीत यादव मौजूद रहे।