धीना/ चहनिया/ टांडाकला। सैदपुर स्थित गंगा नदी के पुल पर जाम लगने के चलते चहनिया और धीना और कमालपुर बाजार में सोमवार की रात से ही जाम की स्थिति थी। इस दौरान मंगलवार को राहगिरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं पुलिस को जाम समाप्त कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी
अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर दिन में नो इंट्री होने के चलते ज्यादातर ट्रकें अमड़ा से कमालपुर होते हुए सैदपुर की ओर गुजरती हैं। लेकिन सोमवार की रात गाजीपुर जनपद के सैदपुर बाजार में जाम लग गया। जिससे मारुफपुर से लेकर मजिदहा और चहनियां तक लंबा जाम लग गया। वहीं दूसरी तरफ कमालपुर बाजार से धीना तक जाम लग गया। जिससे बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशान हुई। चहनिया कस्बा के व्यापारियों ने बताया कि जाम के चलते उनका व्यवसाय चौपट हो रहा है।