फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी नहीं होने पर वन विभाग ने जब्त की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आरक्षित वन क्षेत्र नौगढ़ स्थित धन कुंवारी मार्ग सड़क चौड़ीकरण का कार्य बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कर रहे ठेकेदार की जेसीबी सोमवार की रात वन विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर ली। इसके बाद अधिकारी भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुट गए हैं। वहीं वन विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से नौगढ़ वनक्षेत्र स्थित 22 किलोमीटर लंबे धन कुंवारी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य ठेकेदार को सौंप दिया गया है। कार्य मिलने के बाद सोमवार को ठेकेदार ने कार्य शुरू किया तो इसकी भनक वन विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने जेसीबी से हो रहे कार्य को रोकवा दिया। पकड़े जाने के डर से जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कार्य होने की बात सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी जेसीबी जब्त कर नौगढ़ रेंज कार्यालय पर ले आए और इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर गोपाल ओझा को दी। सहायक वन संरक्षक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य अवैध तरीके से नौगढ़ रेंज के भैसावा कंपार्टमेंट नंबर एक में किया जा रहा था। कहा कि कार्य में लगी जेसीबी को जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है वहीं इस कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में वन अपराध का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर दूसरी तरफ पीएमजीएसवाई के एक्सईएन बीके जैन ने बताया कि जिस सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर दिया गया वह 1980 के पूर्व की सड़क है। सड़क चौड़ीकरण के लिए ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें