फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्जली की दुर्व्यवस्था पर गृहमंत्री के गांव में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जर्जर बिजली के खंभे और तारों को बदलने की मांग को लेकर गांव के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने में असफल है। चेताया की उनकी मांगों पर पहल नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की आरे से लगाए गए लोह के खंभे जर्जर हो गए है। जो ग्रामीणों के लिए दुर्घटना का सबब बन सकते है। साथ ही लटके हुए तारों को बांस बल्लियों के सहारे टिकाया गया है। वही लटक रहे विद्युत के जर्जर तारो को बांस की बल्लियो के सहारे टिकाया गया है। जिससे गांव में आए दिन बिजली आपूर्ति में व्यवधान पड़ता रहता है। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खंभे में लगा 10 केविए के ट्रांसफार्मर को एक सप्ताह पूर्व चोरी हो गया। जिससे गांव के एक बस्ती में अंधेरा फैला हुआ है। कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का गांव होने के बाद भी यहां की बिजली व्यवस्था बदतर है। आरोप लगाया कि कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियो से की, लेकिन समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में बलवंत सिंह यादव, जब्बार खां, नियाजुद्दीन, गुल्लू, खिचड़ू बिंद, दीनानाथ, अरविंद, रणजीत, हीरा वनवासी, संत, रामसुंदर यादव, उस्मान अली, भोला यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें