फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 514 मुकदमे निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सभी अदालतों के साथ ही तहसील स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सभी न्यायालयों में कुल 514 मुकदमें निस्तारित किए गए। वहीं एक लाख 91 हजार 570 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। साथ ही एक करोड पांच लाख 61 हजार 66 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया था। वहीं बैंकों की ओर से 786 ऋण खातों का निस्तारण कर चार करोड़ 97 लाख का समझौता किया गया। जबकि दो करोड़ 40 लाख रुपये नगद वसूल किए गए। इसके अलावा राजस्व न्यायालयों में कुल 8526 मामले निस्तारित किए गए। इस क्रम में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने कुल पांच वाद निस्तारित किए। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण राकेश कुमार तृतीय ने कुल 9 एमएसीपी वादों का निस्तारण किया। वहीं 29 लाख 90 हजार का प्रतिकर दिया गया। प्रधान न्यायाधीश एवं परिवार न्यायालय राजीव कमल पांडेय ने कुल 6 वादों का निस्तारण किया। इसमें एक लाख 75 हजार रुपये वसूल कर वादकारियों को दिलाया गया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम राजेंद्र सिंह चतुर्थ ने 40 विद्युत और 3 क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर 1500 रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश अम्बर रावत ने एक क्रिमिनल वाद निस्तारित कर 500 रुपया जुर्माना वसूला। अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय योगेश दुबे ने 4 इजरायवाद निस्तारित किया। अपर जनपद न्यायाधीश विशेष पाक्सो एक्ट अरविंद यादव ने 3 क्रिमिनल वाद निस्तारित कर दो हजार रुपये वसूल किए। अपर जनपद न्यायाधीश पाक्सो एक्ट मुन्ना प्रसाद ने एक क्रिमिनल वाद निस्तारित कर 500 रुपये वसूल किया। अपर जनपद न्यायाधीश एसटीसी प्रथम अमित कुमार यादव ने दो क्रिमिनल वादों का निराकरण कर एक हजार रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन रूचि श्रीवास्तव ने दो सिविल वाद, 11 उत्तराधिकार वाद निस्तारित कर कुल एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 66 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया। वहीं 76 क्रिमिनल वादों का भी निस्तारण कर 96 हजार 820 रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे पप्पू कुमार सिंह ने 198 मामलों का निराकरण कर 39 हजार 110 रुपया जुर्माना वसूला। सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया सिद्दीकी साईमा जर्रार आलम ने 24 क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर 16 हजार 550 रुपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन चंदौली अम्बिका मेहरोत्रा ने 79 वादों का निस्तारण कर 8 हजार 330 रुपया जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें