फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की संख्या हुई आधी, चौथाई हो गई यात्रियों की संख्या ननन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की स्थिति पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। कोरोना की वजह से स्पेशल ट्रेनों के नाम पर आधी से कम ट्रेनें चल रही है। इससे यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। पिछलेे वर्ष के मुकाबले ट्रेनों से चौथाई से कम यात्री सफर कर रहे हैं। इसका असर टिकटों की बिक्री से होने वाली आय पर भी पड़ा है। पिछले वर्ष माह नवंबर के मुकाबले इस वर्ष आय आधी से कम हुई है। कोरोना के पूर्व हावड़ा दिल्ली रूट पर व्यस्ततम स्टेशनों में एक पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रतिदिन 175 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा था। वर्तमान में 50 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसी तरह मंडल में ढाई सौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा था, जबकि वर्तमान में 105 जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, रफीगंज, अनुग्रह नरायन रोड, डेहरी आनसोन, सासाराम, भभुआ रोड सहित विभिन्न स्टेशनों से प्रति दिन नवंबर माह में प्रतिदिन औसतन 87 हजार 967 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं इस वर्ष नवंबर माह में प्रतिदिन 12 हजार 900 यात्रियों ने यात्रा की। यात्रियों से हुई आय की बात करें तो पिछले वर्ष नवंबर माह में टिकटों की बिक्री से 1.08 करोड़ 40 हजार 167 रुपये की आय हुई थी। जबकि इस वर्ष नवंबर माह में 43 लाख 8300 रुपये की आय हुई। इसका मुख्य कारण कम एक्सप्रेस ट्रेनों के चलने और पैसेंजर ट्रेनों का बंद होना है। यही नहीं स्पेशल ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के यात्रियों को चलने नहीं दिया जा रहा है। इससे भी यात्रियों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

कभी होता था 33 हजार यात्रियों का आवागमन, आज पांच हजार से कम यात्री
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कोरोना के पूर्व प्रतिदिन औसतन 33 हजार यात्रियों का आवागमन होता था। दस हजार से अधिक यात्री तो सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों और एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रा करते थे। यहां से दस से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा था लेकिन कोरोना के बाद सिर्फ अभी पटना पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमू ट्रेन का संचालन हो रहा है।
ट्रेनों का संचालन कम होने से यात्रियों की संख्या कम हुई है। इससे यात्री टिकट बिक्री से होने वाली आय भी प्रभावित हुई है। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए अहम है। भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

मुहम्मद इकबाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल
लंबी दूरी के लिए चल रही है ट्रेनें, कम दूरी के यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोरोना के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। लंबी दूरी के लिए तो लगातार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है लेकिन कम दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी में भी दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, चेन्नई के लिए ट्रेनें उपलब्ध है लेकिन सूरत, अहमदाबाद, गोवा, जम्मूतवी सहित अन्य स्थानों के लिए ट्रेनों की कमी है।
कोरोना की वजह से 22 मार्च से यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। बाद में 22 मई से राजधानी स्पेशल और एक जून से तीस जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। धीरे धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई। वर्तमान में 50 जोड़ी से अधिक ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजर रही है। त्योहारी सीजन में चालीस जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। वर्तमान में दिल्ली के लिए 22, मुंबई के लिए छह, जोधपुर के लिए दो, अहमदाबाद के लिए एक, गुवाहाटी के लिए तीन, हावड़ा के लिए 20 ट्रेनें चल रही है। अभी भी लखनऊ, जम्मूवती, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य स्थानों के लिए ट्रेनों की कमी है। सबसे अधिक परेशानी पैसेंजर ट्रेनों के न चलने से हो रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना, प्रयागराज, गया, वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ सहित अन्य स्थानों के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न किए जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें