फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एंबुलेंस से बिहार ले जा रहे थे 512 लीटर अंग्रेजी शराब, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। मंगलवार को सुबह एक ऐसा ही मामला सामने आया। चंदौली पुलिस ने हाईवे पर एक एंबुलेंस को पकड़ा। जांच के दौरान एंबुलेंस में अंदर हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की 512.250 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा। उसकी पहचान कुनाल कुमार निवासी बस्ती रोड कटरा, मालदा रोड, मनेर, पटना के रूप में हुई।
विज्ञापन

सीओ सदर राजेश कुमार राय ने कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मामले की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम को रात्रि गश्त व जांच के दौरान सूचना मिली कि हरियाणा से बिहार के लिए हाईवे से एक एंबुलेंस से शराब भेजी जा रही है। पुलिस लाइन के सामने लगे बैरियर पर जांच शुरू की गई। कुछ देर बाद एक एंबुलेंस आई। उसे रोककर पुलिस ने जांच की तो अंदर बने बाक्स में हरियाणा निर्मित शराब की पेटियां बरामद हुईं। पेटियों में 512.250 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एंबुलेंस से बरामद तीन नंबर प्लेट के बारे में पकड़े गए आरोपित ने बताया कि उनका इस्तेमाल प्रदेश बदल जाने पर उनकी सीमाओं पर किया जाता है। जिस प्रदेश में एंबुलेंस प्रवेश करती है, वहां का नंबर प्लेट लगा दिया जाता है। बरामद वाहन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें