फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनभर रहा जाम, पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद वहां से लौटने वालों की भीड़ के चलते मंगलवार को शहर पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। पड़ाव चौराहे से लेकर पीडीडीयू नगर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे जाम होने की वजह से ज्यादातर लोग वाराणसी से पीडीडीयू नगर के रास्ते ही वाहन लेकर जा रहे हैं। जिसकी वजह से जाम लग रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों को हुई। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की वजह से पिछले 15 दिनों से शहर और पड़ाव पर जाम लग रहा है। किसी दिन चार तो किसी दिन छह घंटे जाम लग रहा है। मंगलवार को सबसे ज्यादा खराब स्थिति रही। पड़ाव चौराहे पर सुबह 9 बजे से ही रामनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतारें लगने लगीं। रेलवे की संकरी पुलिया के पास ट्रकों के आवागमन के दौरान ही जाम लग गया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर 12 बजे और बढ़ गया। पड़ाव चौराहे से रामनगर मार्ग पर पीएसी मैदान तक, बहादुरपुर मार्ग पर तिराहा, पीडीडीयू नगर मार्ग पर नगर और वाराणसी की तरफ से मालवीय पुलिस तक वाहनों की कतारें लग गईं। पीडीडीयू नगर में भी सुबह 10 बजे से जाम लग गया और यह पूरे दिन लगा रहा। यहां तक कि शहर की गलियों में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों के वाहन रामनगर, टेंगरा मोड़ आदि जगहों पर नेशनल हाईवे पर जाम की वजह से पड़ाव और पीडीडीयू नगर की तरफ डायवर्ट हो गए। इससे जाम की स्थिति और बिगड़ गई। जाम में फंसे वाहनों में से ज्यादातर पर नंबर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के थे। जाम में काफी देर तक फंसे रहने के कारण लोग परेशान रहे। शाम छह बजे के बाद यातायात व्यवस्था सुधरी और जाम से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें