फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे मौसमी बीमारियों से पीड़ित 500 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मौसम में परिवर्तन का असर सबसे ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200 के करीब मरीज आ रहे हैं। इसमें 500 से ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। इसमें सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त, गैस्ट्रो, डायरिया, वायरल फीवर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इलाज कराने के लिए मौसम में परिवर्तन के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है।पहले जहां ओपीडी 1000 थी, अब वह बढ़कर 1200 के पार चली गई है। बारिश के बाद मौसम परिवर्तन होने के कारण लोग बीमार होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से 500 से ज्यादा बारिश में भीगने के कारण बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं। इसमें ज्यादातर मरीज पेट दर्द,बुखार, गैस्ट्रो, डायरिया व अन्य बीमारियों के शामिल हैं। ओपीडी में इलाज के लिए पर्ची लेना भी मरीजों के लिए मुश्किल हो गया है। पर्ची मिल भी जा रही है तो इलाज कराने के लिए घंटों चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिजिशियन डाॅ. आरके वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी रही है। सावधानी बरत कर ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें