फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिल्ली काम करने जा रहे 5 नाबालिग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जोगबनी से आनंद विहार जा रही अप सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने दिल्ली काम करने जा रहे पांच नाबालिग बच्चों को उतारा। सभी की काउंसिलिंग के बाद उनके घर तक पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ पीडीडीयू जंक्शन के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि काउंसिलिंग करने पर सभी ने बताया कि वे काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। काउंसिलिंग के बाद सभी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बुधवार की सुबह परिजन जंक्शन आएंगे तो सभी नाबालिग को उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें