अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे के लोको कॉलोनी में अलग-अलग समय पर हुई जांच के दौरान तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 170 लीटर शराब बरामद किया है। इस दौरान सात महिलाओं सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेनों से शराब तस्करी कर बिहार पहुंचाने वालों के खिलाफ आरपीएफ, सीआईबी और आरपीएफ की स्पेशल टीम के साथ मिलाकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार की रात लगभग 10 बजे रेलवे के लोको कॉलोनी में ओवरब्रिज के पास किशोर सहित छह युवक बैग लेकर संदिग्ध हाल में जाते दिखे। उनके बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 41 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पकड़े गए युवकों में विशाल जायसवाल निवासी भाईपुर कला पोस्ट भुइली खास, जमालपुर मिर्जापुर, राजा बाबू निवासी मनोरवा, सोहमा समस्तीपुर, बिहार, कुंदन कुमार शर्मा निवासी फाकिली करगहर, सासाराम, बिहार, अमित कुमार निवासी फतुआ, पटना, बिहार, उपेंद्र प्रसाद निवासी निवासी पीठियांव थाना चेनारी, रोहतास बिहार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत 50 हजार रुपये है।
इसी तरह रविवार की शाम लोको कॉलोनी ओवरब्रिज के पास से ही 7 महिलाओं समेत 13 लोगों को 109 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। बरामद शराब की कीमत 1.20 लाख रुपये है। पकड़े गए लोगों में त्रिलोकी राय निवासी मनपुरा थाना महुआ, वैशाली, बिहार, विक्की कुमार निवासी दाउदनगर, औरंगाबाद बिहार, धर्मवीर निवासी सैदपुर थाना मानसी, खगडिया, बिहार, रंजन कुमार निवासी मोकामा, पटना बिहार, रंजीत कुमार निवासी धरहरा थाना पुनपुन जिला पटना, बिहार, अरविंद सिंह, निवासी टड़वा, सुईथा, परसा बाजार, पटना, कमला देवी निवासी केशवपुर मार्केट, बारून, औरंगाबाद, रागिनी निवासी मनपुरा, थाना महुआ, वैशाली, शिमला देवी निवासी त्रिलोकी नगर, डालमियानगर, रोहतास बिहार, संध्या देवी निवासी केशव मार्केट, बारुन, औरंगाबाद, बिहार, जहाना खातून निवासी विसुनपुर, महुआ, वैशाली बिहार, पूजा कुमारी, निवासी इस्माईलपुर, नवादा बिहार और दुलारी देवी निवासी बगेसरी, दिलदारनगर, गाजीपुर का चालान कर दिया गया।