फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के 483 युवा सफल

Sat, 19 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जनपद के धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय  प्रताप सिंह पीजी कालेज के ग्राउंड में चल रही सेना भर्ती रैली के चौथे दिन वाराणसी के 483 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफल होकर नौकरी के लिए पहली बाधा पार की।
विज्ञापन


इस क्रम में टेक्निकल  पद के लिए 196, क्लर्क पद के लिए 245 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई।  इसी तरह नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए 42 युवक सफल हुए।

 सेना भर्ती रैली के तहत वाराणसी के युवकों के लिए आज दूसरा दिन था। शनिवार को जौनपुर के नौजवानों को मौका मिलेगा।


वाराणसी के युवकों के लिए दूसरे दिन टेक्निकल क्लर्क एवं नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। दौड़ में भाग लेने के लिए सुबह से ही मैदान में अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई।


दौड़ने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही उनके साथ उत्साह बढ़ाने अन्य युवा भी पहुंचे। प्रशासनिक व्यवस्था ठीक होने की वजह से कतारबद्ध युवकों ने बारी बारी से टोकन लिया और दौड़ के लिए अपनी बारी का इंतजार  किया।
विज्ञापन



 शुक्रवार को कुल 5093 अभ्यर्थियों को टोकन वितरित   किया गया। इसके बाद बैच वाइज दौड़ शुरू हुई। इसमें युवाओं ने दमखम दिखाया। दूसरे दिन दौड़ और  मेडिकल के बाद टेक्निकल पद के लिए 96 और क्लर्क पद के लिए 245 युवक व  नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 42 युवक सफल घोषित हुए।

सेना भर्ती अधिकारी विनीत  प्रभात ने बताया कि शुक्रवार को कुल 483 युवक सफल हुए हैं।

सफल अभ्यर्थियों  को अगले दिन मेडिकल के लिए बुलाया गया है। वहीं असफल छात्र लौटे। उन्हें सेना के अधिकारियों ने ट्रकों में भरकर गंतव्य के लिए भेजा। इससे भर्ती स्थल पर भगदड़ की स्थिति नहीं    हो सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें