फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्राचार्य का किया घेराव

Sat, 19 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरान एक छात्र   पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर प्रवेश न दिए जाने पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन


साथ ही छात्र का प्रवेश लेने की मांग। प्राचार्य ने दो दिनों बाद ही स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार की सुबह छात्र नेता सतेन्द्र यादव के नेतृत्व में छात्रों का दल कालेज पहुंचा और एक छात्र पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की वजह से प्रवेश न लिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में पहुंच कर हो हल्ला मचाया। मांग की कि छात्र चंद्र कुमार यादव का प्रवेश लिया जाए। छात्रों ने कहा कि जब तक किसी पर अपराध साबित नहीं होता है तब तक उसे सजा नहीं दी जाती है।
विज्ञापन



 यही नहीं सजायाफ्ता मुजरिम को शिक्षा का हक है। ऐसे में कालेज प्रशासन मुकदमें में फंसे छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन पर अनेक अनयमितताओ केभी आरोप लगाए। कहा कि यदि छात्र का प्रवेश नहीं लेना था तो पहले ही बता देना चाहिए था लेकिन प्राचार्य ने छात्र को अंधेरे में रखा और एक पखवारे से लगातार आश्वासन दिया।

 बाद में प्राचार्या डा.पुष्पा सिंह ने आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर विचार कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अंकित यादव, आलोक यादव, कुंदर, बबलू कुमार, जितेन्द्र कुमार, निरंजन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें