फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यालयों के 46 हजार बच्चों को नहीं मिले ड्रेस, मोजे और व जूते के पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के 46 हजार 636 बच्चों को अभी तक जूता, मोजा, स्वेटर की धनराशि नहीं मिल पाई है। मकर संक्राति के बाद 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होगी। ऐसे में ठंड में बच्चों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


आधार कार्ड की त्रुटि के कारण विभागों के खाते में मिलने वाली धनराशि नहीं जा पा रही है। इससे परिषदीय विद्यालय के बच्चे ड्रेस, जूता, मोजा से वंचित है। जिले में 1185 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। जिसमें 775 प्राथमिक 203 उच्च प्राथमिक और 267 परिषदीय विद्यालय कंपोजिट है। इन विद्यालय में कुल 208576 बच्चे पठान-पाठन का कार्य करते हैं। 162540 बच्चों के अभिभावकों के खाते में शासन की ओर से 1200 रुपए भेजे गए, लेकिन आज भी 40636 बच्चों के अभिभावकों के खातों के धनराशि नहीं पहुंच पाई है।

सरकार ने कॉन्वेंट स्कूल की तरह परिषदीय विद्यालयों को भी पहल शुरू की है। लेकिन इसमें कहीं ना कहीं सरकारी अमला के साथ-साथ अभिभावक भी जिम्मेदार है। अभिभावकों के खाते में जूता मौज ड्रेस की धनराशि आने से वह अपने खर्च के रूप में उपयोग कर लेते हैं। इससे बच्चों को बिना ड्रेस और जूता में जाकर स्कूल जाना पड़ता है। जनपद में कुल 1185 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। जिसमें 775 प्राथमिक 203 उच्च प्राथमिक और 267 परिषदीय विद्यालय कंपोजिट है। इन विद्यालय में कुल 208576 बच्चे पठान-पाठन का कार्य करते हैं। 162540 बच्चों के अभिभावकों के खाते में शासन की ओर से 1200 रुपये भेजे गए, लेकिन 40 हजार 636 बच्चों के अभिभावकों के खातों के धनराशि नहीं पहुंच पाई है। इसमें विभाग के माने तो 21 हजार 772 बच्चों के अभिभावकों के खाते में जल्द ही धनराशि मिल जाएगी,लेकिन अभी भी 24 हजार 246 अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी चल रही है। जल्द ही उनके अभिभावकों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले 46 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में जूता, मोजा व ड्रेस की धनराशि भेजी जानी है। 21 हजार 772 बच्चों की सूची लखनऊ भेजी गई है जल्दी उनके खातों में धनराशि भेज दी जाएगी और शेष बचे बच्चों के खाते में भेजने की धनराशि की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

- सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें