फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उचक्कों ने बैग में मारी ब्लेड, उड़ा ले गए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर उचक्कों ने एक महिला के बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये उड़ा दिये। कुछ देर बाद महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड की रहने वाली सरिता देवी अपनी सास शारदा देवी व 12 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ मंगलवार की दोपहर एक बजे रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया स्थित एसबीआई बैंक से दो लाख रुपये निकाले और बैग में रखकर रेलवे स्टेशन गेट संख्या दो के सामने जीटी रोड पर ऑटो पकड़ने के लिए पहुंची।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वे तीनों लोग एक ऑटो में बैठने लगे। लेकिन उसमें जगह नहीं होने के कारण वे उतर गये। इस बीच उनका ध्यान जब बैग पर गया तो उनके होश उड़ गये। बैग पर ब्लेड से कटे का निशान था और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें