फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 45.32 करोड़ से चकिया तिराहा से पचफेड़वा तक बनेगा फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/ताराजीवनपुर। चंदौली जाने वाले मार्ग के चकिया तिराहे से पचफेड़वा तक 45.32 करोड़ रुपये की लागत से 3.65 किलोमीटर तक फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। लेन के किनारे सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र लेन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पड़ाव से गोधना मोड तक चकिया रोड होते हुए सिक्स व फोरलेन का निर्माण प्रगति पर है। चकिया तिराहे से एक सड़क बबुरी-चकिया और दूसरी सड़क चंदौली-सैयदराजा को जाती है। गोधना मोड़ से हाइवे के रास्ते राहगीर चंदौली को आते-जाते हैं। वहीं चंदौली रोड पर चकिया त्रिमुहानी से पचफेड़वा तक अभी भी राहगीर पुराने जीटी रोड से ही आवागमन करते हैं। यह मार्ग काफी पुराना होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग पर तीन पेट्रोलियम से टैंकरों की दिन-रात आवाजाही होती रहती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण अक्सर तेल से भरे टैंकर दुर्घटना का करण बन जाते हैं। वहीं सड़क से सटकर आसपास बने भवनों में रहने वालों और दुकानदारों के लिए हमेशा भय बना रहता है।
लोगों की मांग को देखते हुए मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने पुराने जीटी रोड के स्थान पर फोरलेन बनाने की दिशा में पहल करते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया था। फोरलेन के लिए बनाई गई 45.32 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


इनसेट......

फोरलेन के साथ सर्विस रोड का भी होगा निर्माण

फोरलेन के दोनों पटरियों की चौड़ाई सात-सात मीटर होगी। वहीं बाइक, साइकिल व छोटे चार पहिया वाहनों के लिए फोरलेन के समानांतर सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।



हाईवे तक आना-जाना होगा आसान

चकिया त्रिमुहानी से पचफेडवा तक फोरलेन बन जाने से लोगों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग तक आवागमन काफी आसान हो जाएगा। वर्तमान में उन्हें गड्ढों से भरे जीटी रोड से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे जहां समय अधिक लगता है वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। फोरलेन व सर्विस रोड बन जाने से उनकी यात्रा सुरक्षित होगी और समय भी बचेगा।

कोट......

चकिया त्रिमुहानी से पचफेडवा तक फोरलेन की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कार्यदायी संस्था को आगामी एक सप्ताह में कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रातीय खंड, चंदौली।

लोगों के कोट......

चकिया त्रिमुहानी से पचफेडवा तक पुराने जीटी रोड से आवागमन काफी खतरनाक बन गया है। इस सड़क से तेल से भरे टैंकरों का आवागमन होता है। फोरलेन बन जाने से आवागमन सुरक्षित होगा। धर्मेंद्र यादव।

पुराने जीटी रोड पर सबसे खतरनाक स्थान सकलडीहा मोड़ है। यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है। फोरलेन बन जाने से यह स्थान सुरक्षित हो जाएगा और होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। तौफीक अहमद।

पुराने जीटी रोड के बीच बने डिवाइडर भी कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं सड़क पर कई गड्ढे बन गए हैं। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। फोरलेन बनने से राहत मिलेगी। पारस यादव।

चंदौली आने-जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से होकर ही वाराणसी और अन्य जिलों के लोग आवागमन करते हैं। वहीं एनएच से उतरकर भी लोग इसी रास्ते से वापस लौटते हैं। शेख कयामुद्दीन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें