फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खराब सड़क और जलनिकासी की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव गांव में मार्ग पर नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। इससे कीचड़, दुर्गंध और फिसलन की स्थिति बनी है। इस रास्ते से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि तत्काल सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया। प्रदर्शन में रामपति चौहान, जसवंत यादव, अर्जुन चौहान, विनोद केसरी, हरिद्वार, गुंजन, राहुल समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें