चंदौली। दिव्यांग मतदाताओं के विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को सदर ब्लाक से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें दिव्यांगों ने विभिन्न स्लोगन लिखे तख्त लेकर नगर भ्रमण किया और मतदाताओं को मताधिकार के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। रैली को तहसीलदार सदर फूलचंद यादव व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सदर तहसीलदार ने कहा इस बार आयोग दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया हैं। दिव्यांग मतदाताओं के साथ महिलाओं का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी दिव्यांग या फिर युवती या महिला का नाम सूची में दर्ज होने से वंचित न रह जाए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम ने कहा जनपद के चारों विधासभाओं में दिव्यांग मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। उन्हें उनकी मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान राकेश यादव रौशन, नीरज कुमार, डीपी सिंह, भैयालाल राम,जीउत उपस्थित थे।