फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली । जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को पायका सेंटर जमुनीपुर में सकलडीहा विकास खंड की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 व 400 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में वैशाली यादव प्रथम रही। इसका शुभारंभ अभिताभ सिंह ने किया।
विज्ञापन

आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में अजय, 800 मीटर में शिवकुमार प्रथम रहे। गोला प्रक्षेप में प्रद्युम्न, अभिषेक गुप्ता, सौरभ यादव ने बाजी मारी। वालीबाल में जमुनीपुर प्रथम और नदरा दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में बर्थरा खुद प्रथम व नरायनपुर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस दौरान मदन यादव, शिवशंकर सिंह यादव, वंशनारायन दुबे, संतोष यादव, पंचम राम,अभिषेक गुप्ता, मनीष कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें