फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
चौपाल
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया और जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

सुशील सिंह ने खेत्र के देवकली, मोहनभित्ती, भैसा, पसाई, पिपरी सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंच कर जनचौपाल लगाई। समस्याओं को सुनकर लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को खत्म किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश व प्रदेश की सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। इसमें पूर्ववर्ती सरकारों की तरह कोई दलाली नही चल रही है।कहि कोई योजनाओं में हिस्सा मांगता हो तो सीधे बताए उसको जेल भेजा जाएगा। राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा योजना सहित अन्य योजनाओं को जनता तक सीधे लाभ दिया जा रहा है। क्षेत्र की कोई सड़क अब गड्ढा युक्त नही रहेगी। गावों में भी सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में भी उनके गांव के मुख्य द्वार पर स्मृति द्वार बनाकर उनकी याद को ताजा रखने का काम किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, बंधु राम, सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रमेश राय, डॉ. वेद व्यास राय, आलोक राय, संजय सिंह, केदार, संतोष राय , सुनीता देवी, बसदेई रहे। अध्यक्षता लल्लन राय ने और संचालन जय प्रकाश उपाध्याय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें