फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टेशन पर कूड़ेदान में नहीं फेंकी जाएगी खाली बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कूड़ेदान में खाली बोतले नहीं दिखेंगी। इस्तेमाल के बाद पानी और ठंडा की बोतलों को स्टेशन पर नष्ट किया जा सकेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर बोतलों को नष्ट करने के लिए मशीन स्थापित किया गया है। बुधवार को इसका उद्घाटन चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी पिंकी कुमारी ने किया।
हावड़ा दिल्ली रूट पर व्यस्ततम पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन तीन सौ से अधिक ट्रेनों को आवागमन होता है। प्रतिदिन यहां पंद्रह से बीस हजार यात्री सवार होते हैं और उतरते हैं। ऐसे में स्टेशन को साफ सुथरा रखना अत्यधिक चुनौती वाला काम है। सर्वाधिक परेशानी पानी और ठंडे की बोतलों से होता है। यात्री पानी और ठंडा पीकर खाली बोतल स्टेशन और रेलवे यार्ड में फेंक देते हैं। इससे जहां गंदगी का अंबार होता है वहीं घुमंतू बच्चे इन खाली बोतलों को बटोर कर इसमें पानी भरकर फिर से बेंच देते हैं। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसको देखते हुए रेलवे ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के बोतल नष्ट करने वाली मशीन की स्थापना की है। स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर बोतल को पूरी तरह नष्ट करने के लिए मशीन लगाया गया है। सफाईकर्मी प्लेटफार्म पर मिलने वाले बोतल को उक्त मशीन में डाल देंगे। इसके बाद उक्त बोतल किसी काम का नहीं रह जाएगा। उद्घाटन के मौके पर सीएजजी अशोक अनिल, सीआईटी आफताब खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। अलीनगर-सकलडीहा रोड पर स्थित मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को दोपहर में रेलवे गेट में तकनीकी खराबी आ गई और वह जाम हो गया। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वालों को परेशानी हुई। बाद में गेटमैन ने अस्थाई गेट के सहारे आवागमन शुरू गया।
विज्ञापन

अलीनगर सकलडीहा मार्ग से धानापुर, चहनिया, सकलडीहा, कमालपुर गांव के लोगों का आवागमन होता है। अक्सर मटकुट्टा गेट बंद होने के कारण राहगीरों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। वहीं जब गेट में भी खराबी आ जाती है, तो लोगों को काफी हलकान होना पड़ता है। यही स्थिति बुधवार को हो पैदा हो गई। दोपहर गेट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लगभग 2 घंटे तक गेटमैंन अस्थाई गेट के सहारे वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इस दौरान गेट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि रेल कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार गेट को ठीक कराकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें