फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानापुर को तहसील बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धानापुर। धानापुर को तहसील बनान सहित अन्य मांगों को लेकर धानापुर विकास मंच के सदस्यों की बैठक बुधवार को कस्बा स्थित एक आवास पर हुई। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे दो अक्तूबर को चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने कहा कि पीपा पुल का लोकार्पण तो आनन फानन में कर दिया गया लेकिन यह राज्यपाल द्वारा राजपत्र व गजट में अधिसूचना निर्गत कर घोषित नहीं हो पाया है। इसीलिए मुख्यमंत्री द्वारा राजपत्र के अनुसार बजट में धनराशि भी स्वीकृत नहीं की गई है। शासन के प्रमुख सचिव और लोकनिर्माण विभाग के माध्यम से पत्रों का खेल चल रहा है। समाजसेवी हरिवंश सिंह ने कहा कि दो अक्तूबर को थाना चौराहे पर दिन में 11 बजे धरना- प्रदर्शन व सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, नंदकुमार पांडेय, रामलाल यादव, हरिद्वार मिश्र, अजित पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, अवनीश उपाध्याय उपस्थित थे। अध्यक्षता कमलाकांत मिश्र व संचालन रामानुज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें