पीडीडीयू नगर। जिले में बृहस्पतिवार को सीएमओ ऑफिस के कंप्यूटर आपरेटर सहित 38 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 28 लोगों ने कोरोना को मात दी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
आज मिले संक्रमितों में एक बालिका, 9 महिला तथा 28 पुरुष हैं। इनमें से एक गुजरात, एक कर्नाटक, एक नेपाल, एक दिल्ली से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक सीएमओ आफिस का कंप्यूटर आपरेटर, दो स्वास्थ्यकर्मी, दो रेलकर्मी, दो सीआरपीएफ जवान, एक मिठाई दुकानदार, एक प्राईवेट हास्पिटल मैनेजर, एक मोबाइल दुकानदार, दो किसान, चार गृहणी, दो छात्र, एक मदरसा से संबंधित है। एक व्यक्ति चंदौली घूमने आया हुआ था। ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के तीन, चहनिया के एक, चकिया ग्रामीण क्षेत्र से सात और नगरीय क्षेत्र से तीन, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से पांच और नगर क्षेत्र से तीन, धानापुर से दो, नियामताबाद के एक, पीडीडीयू नगर के आठ, सकलडीहा के दो और शहाबगंज के तीन रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तीन व्यक्ति दूसरे राज्य और जिले के हैं। इनमें से दो व्यक्ति वाराणसी, एक बिहार-कैमूर जिले के हैं। दूसरी तरफ 28 लोगों के ठीक होने पर उन्हें कोविड एल-वन फैसिलिटी सेंटर डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1250 हो गई। इसमें एक्टिव केस 228 है जबकि 912 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। 98 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 12 मृत्यु हो चूकी है।
चंदौली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्कता संग तेजी ला दी है।जनपद में कोराना संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच आईसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को 1360 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद व बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। बृहस्पतिवार को कुल 1360 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसमें चंदौली 118,चकिया 49,वैन 125 और एंटी जेन किट से 1048 व पीएचसी से 20लोगों के सैंपल शामिल है।