फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 374 लोगों ने खरीदे फार्म, 16 अक्टूबर को होगा लकी ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मुगलसराय कोतवाली के मुख्य गेट के समीप नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही अस्थाई दुकानों के लिए कुल 374 आवेदन फार्म बिके। 13 अक्टूबर फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। 16 अक्टूबर को ही दुकानों का आवंटन लकी ड्रा के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में महिलाओं को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाए जाने के लिए नगर पालिका की ओर से 9 अस्थायी दुकानें बनाई जा रही हैं। इसमें आठ दुकानें महिलाओं के लिए और एक दुकान ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित की गई हैं। नगर पालिका इन दुकानों का आवंटन लकी ड्रा के माध्यम से करेगा। 10 अक्टूबर फार्म भरने की अंतिम तिथि थी। नौ अस्थाई दुकानों के लिए कुल 374 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। इस बारे में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि दुकानोंं के लिए लकी ड्रा की संभावित तिथि 16 अक्टूबर है। लकी ड्रा के माध्यम से दुकानें आवंटित की जाएंगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि दुकानों को संचालन महिलाएं ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें