फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 36 करोड़ से बदलेगी चकिया की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 36 करोड़ रुपये से चकिया नगर पंचायत की सूरत बदलेगी। पेयजल, सड़क, सीवरेज और यातायात सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नगर पंचायत के सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता में चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने नगर में विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 3.14 करोड़ से सहदुल्लापुर से गांधी पार्क तिराहा डॉ. बीपी सिंह मोड़ से मुहम्मदाबाद पुल तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 24.31 करोड़ से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। जल निगम वाराणसी के नेतृत्व में 16 लाख लीटर और 10 लाख लीटर के ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे और छह मिनी ट्यूबवेल लगाए होंगे।
वहीं, 44 किलोमीटर की पुरानी पाइप लाइन बदलकर इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर 6 में ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
इसी तरह वंदन योजना के तहत 1.84 करोड से निर्भयदास हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। वहीं, 1.95 करोड़ से चकिया रोडवेज बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1.65 करोड से कान्हा गोशाला बनाई जाएगी और 28 लाख रुपए से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि 2.16 करोड़ से सॉलिड वेस्ट, पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क, नालियों और गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, स्थापना निधि और निकाय मद से प्राप्त 27 लाख रुपये से नगर पंचायत कार्यालय के सभागार का सुंदरीकरण होगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद केसरी नंदन, डॉ. रवि गुप्ता, सुरेश सोनकर, तहसीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें