कोतवाली क्षेत्र के नईकोट गांव में शनिवार की रात विजय प्रताप यादव के घर में संचालित डाकघर की शाखा से चोर दो मोबाइल, एक एलईडी टीवी व 32 हजार नगदी चुरा कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी पोस्ट मास्टर को रविवार को हुई। उन्होंने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
ब्रांच पोस्ट मॉस्टर बीपीएम विजय प्रताप यादव के घर में डाकघर की शाखा संचालित है। यानिवार की रात बीपीएम घर में परिवार के साथ सो रहे थे। इस बीच चोर बगल की चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गए। बीपीएम के तकिया के नीचे रखी शाखा की चाबीचुराकर चोर कमरे से एलईडी टीवी और 32 हजार रुपये के साथ बीपीएम की दो मोबाइल ले गए। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि बीपीएम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।