फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोक झोक और इवीएम में खराबी की शिकायतों के बीच 54 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्र, शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया। इस दौरान ईवीएम के खराब होने पर कई बूथों पर हल्की नोक-झोक के साथ मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान क्षेत्र के हर हिस्से में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष देखा गया। इस दौरान 54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे मतदान आरंभ होते ही मुजफ्फरपुर के बूथ संख्या 333, 335, चकिया नगर के बूथ संख्या 274, 271, दिरेहूं के बूथ संख्या 336, बैरा 338, गौरी, भीषमपुर के बूथों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें सामने आई। मुजफ्फरपुर बूथ तथा चकिया ब्लाक को छोड़कर शेष बूथों पर ईवीएम स्टार्ट करने में गड़बड़ी के चलते कही एक घंटे तो कही दो घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। मुजफ्फरपुर बूथ तथा चकिया ब्लाक का ईवीएम स्टार्ट न होने से ईवीएम बदलना पड़ा। इसके चलते मतदाताओं को लाईन लगकर इंतजार करना पड़ा। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया के बूथ पर वीवीपैट में खराबी के कारण मतदाताओं की शिकायत पर उसे ठीक किया गया। मतदान के दौरान रंग-बिरंगी पोशाकों में महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सखी बूथ तथा मॉडल बूथों की स्थापना की गई थी। इसकी सराहना मतदाताओं ने की। मतदान के दौरान मामूली नोकझोक की शिकायतें ही आई जिन्हें अधिकारियों, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तत्परता से सुलझा लिया गया। वहीं चकिया तथा शहाबगंज विकास खंडों के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। वहीं तमाम मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम होने की शिकायत की तथा आयोग को कोसते हुए घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें