फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल यार्ड पोस्ट के जवानों ने रविवार की सुबह ट्रेन से गिरकर जख्मी एक यात्री को एक किलोमीटर तक पैदल कंधे पर लेकर पोस्ट तक ले आए और यहां से पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पूर्णिया बिहार के काजी हिर्दानगर निवासी पंकज कुमार (31) पुत्र रामदेव शर्मा डाउन 15634 ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर बड़ोदा से कटिहार की यात्रा कर रहा था। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से आगे बढ़ी थी और दो किलोमीटर आगे पोल संख्या 672/14-16 के पास पहुंची थी कि गेट पर खड़ा पंकज किसी तरह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर यार्ड पोस्ट पर तैनात ड्यूटी स्टाफ आरके पांडेय और यूके ओझा मौके पर पहुंचे। यहां कोई साधन न होने पर दोनों ने मिलकर युवक को कंधे पर लादा और एक किलोमीटर पैदल चलते हुए यार्ड पोस्ट पर ले आए। यहां एंबुलेंस की सहायता से घायल यात्री को पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉ. एल सांगा ने यात्री का उपचार शुरू किया। सूचना पाकर यात्री के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सभी ने आरपीएफ के इस तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें