सरकार पाकिस्तान से खेल संबंध खत्म करे
अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह ने शहीद को किया नमन
चेयरमैन और सभासदों ने भी परिवार को बंधाया ढांढस, दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पड़ाव। पुलवामा में शहीद हुए बहादुरपुर के अवधेश के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को ओलंपियन पहलवान और महाराष्ट्र में डीएसपी नरसिंह यादव बहादुरपुर गांव पहुंचे और शहीद अवधेश को नमन किया। उन्होंने 25 हजार रुपये का चेक परिवार वालों को सौंपा। इसी तरह पीडीडीयू नगर पालिका चेयरमैन और सभासदों ने भी परिवार वालों को सांत्वना दी। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान से हर प्रकार के संबध समाप्त करे। चेयरमैन संतोष खरवार ने भी सभासदों संग आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया।
मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर अंतर्गत नीमापुर गांव निवासी नरसिंह यादव दोपहर 12 बजे अवधेश के घर पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से बड़ा कुछ नहीं होता। इस समय जो हालात बन रहे है। ऐसे में पाकिस्तान से खेल हो या अन्य किसी भी तरह के संबंध सरकार को खत्म कर देना चाहिए। एक पहलवान के तौर पर मेरे विचार से ऐसे देश से रिश्ता तब तक ही कायम रखा जा सकता है जबतक देश हित हो। देश व मां भारती के वीर जवानों को नुकसान पहुंचाने वाले देश से हर रिश्ता तोड़ लेना चाहिए। उन्होंने अपने पंद्रह दिनों के वेतन पच्चीस हजार रुपये का का चेक शहीद के पिता हरिकेश यादव को सौंपा। इस मौके पर कोच गोरखनाथ यादव, पिता पंचम यादव, भारत भीम प्रदीप यादव, आनंद, मोहन यादव गुड्डू, कुमार नंदजी, ईश्वर पहलवान, उपेन्द्र यादव, राजीव यादव, वीरेन्द्र यादव, गुड्डू रहे। इसी तरह शहीद अवधेश यादव के घर सोमवार को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने बहादुरपुर गांव में पहुंच कर शहीद की पत्नी शिल्पी यादव के नाम से उनके पिता हरकेश यादव को 51 हजार का चेक दिया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भी उनका सहयोग करने का काम करवाया जाएगा। इस मौके पर अयूब खां गुड्डू, रामविलास प्रधान, दशरथ प्रधान ,मनोहर यादव ,प्रदीप यादव ,धीरज यादव धीरू,डाक्टर जेपी यादव ,अनिल यादव, हरिचरण ,डॉक्टर रोशन, सदाफल पटेल ,गोधन यादव, ओम प्रकाश रहे। इसी तरह पीडीडीयू नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में सभासदों और प्रतिनिधि की टीम ने बहादुर गांव में पहुंच कर शहीद अवधेश के पिता को सांत्वना दी। इस दौरान एक लाख रुपये का चेक शहीद के पिता को सौंपा। चेक सौंपने वालों में चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, श्रवण यादव, सुनील विश्वकर्मा, वीरू रावत, विनय यादव, अशोक यादव, रिंकू तिवारी रहे।