फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निकासी के लिए परेशानी
विज्ञापन


सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। विकास खंड के चतुर्भुजपुर कस्बा से अमावल जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल निकासी की मांग की। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि अमावल से कस्बा आने का मुख्य मार्ग बीते कई साल से जर्जर है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से कई बार मार्ग के मरम्मत की मांग किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। कहा कि बीते कई माह से नाली के अभाव में गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। आए दिन स्कूली छात्र -छात्राएं सड़क पर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति सिंटू यादव ने ग्रामीणों को 10 दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में वकील यादव, सरवन यादव, राधेश्याम, बनारसी यादव, कनक शर्मा, रामभरोश यादव, गुड्डू, अमरजीत, सुभाष राय, नखड़ू प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें