फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक ने प्लेटफार्मों पर की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन पर गृह मंत्रालय की टीम की जांच के पूर्व मंगलवार को स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने विभागीय टीम के साथ सभी प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन जगह जगह गंदगी, स्टालों पर अनियमितता, शौचालयों की अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। विभिन्न अनियमितताओं पर 63 सौ रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की व्यवस्था की जांच के लिए गृह मंत्रालय की टीम आने वाली है। उनकों कोई खामी न मिले इसके लिए मंगलवार को स्टेशन निदेशक वाणिज्य विभाग की टीम के साथ सभी प्लेटफार्मों की गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित शौचालय में तैनात व्यक्ति के वर्दी न पहनने और पहचान पत्र न रखने पर तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूला। क्रू सेल के समीप साइकिल खड़ी करने और दीवारों पर पान की पीक पड़ी होने पर नाराजगी जताई। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या चार पर पार्सल के समीप साइकिल खड़ी करने, रेलवे ट्रैक पर वाटर हाइड्रेंट पर कपड़े सूखाने, जगह जगह कूड़ा कचरा जमा देख कर संबंधितों को फटकार लगाई। इस दौरान हेमंत कुमार शुक्ला के स्टाल पर गड़बडी मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसी तरह प्लेटफार्म संख्या सात पर एक स्टाल पर समोसे में आलू ठीक न होने, जनता मिल के पैकेट में पूड़ी ठंडी होने पर एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। चेकिंग अभियान के दौरान सीएसजी अशोक अनिल, डिप्टी एसएस कमर्शियल एसपी शर्मा, एसएसई एनपी शुक्ला, चमन, अश्वनी मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें