फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को जय प्रकाश और शास्त्री जी जैसे लोगों की जरूरत-सुबोधकांत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कायस्थ महोत्सव का आयोजन रविवार की देर शाम नगर स्थित एक लॉन में हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की समस्याओं को मुद्दा बनाना होगा। तभी देश विकास करेगा और विश्व गुरू की राह पर आगे बढ़ेगा। इसके लिए देश को जय प्रकाश नारायण और लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे लोगों की जरूरत है। कहा स्वच्छ छवि वाले राजनेताओं की आवश्यकता है। इससे पहले उन्होंने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। इसके बाद जनपदीय पत्रिका ‘कायस्थ कम्यून’ के तृतीय अंक का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

श्री सहाय ने कहा कि आज जातिवाद और गोलबंदी के राजनीति के जन्म लेने के कारण कायस्थ समाज के लोगों ने राजनीति से किनारा कर लिया। हमें देश की जरूरतों को मुद्दा बनाना होगा । जयप्रकाश नारायण और शास्त्री जी ने परिस्थितियों के अनुसार कार्य किया। अगर हम देश की जरूरतों को मुद्दा बनाकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही विश्व गुरु बनने की राह तेज होगी। देश में दबे-कुचले लोगों की जरूरतों को दरकिनार किया जा रहा है। सौभाग्यशाली हूं कि शास्त्री जी के जन्मस्थली के नगर में मौजूद हूं लेकिन उनकी जन्मस्थली आज भी उपेक्षित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाजसेवा के साथ राष्ट्रीय स्तर पर जातिवाद से अलग हटकर जरूरतमंद की सेवा करने की जरूरत है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और पदाधिकारियों का चयन किया। जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। जिसमें रतन कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव व डा.आनंद श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर डा.मुकेश, अनिल श्रीवास्तव,रीबु श्रीवास्तव, समृद्धि श्रीवास्तव, शिवजी प्रसाद, राजेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव, मुरली मनोहर लाल, ओमप्रकाश लाल, कैलाश लाल, राजीव मौजूद रहे। संचालन ओमशरण एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें