फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर ट्रक खराब, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सैयदराजा। लोकमनपुर फाटक के पास सोमवार की भोर में करीब तीन बजे दो ट्रकों का गुल्ला टूट जाने से सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिन में तीन बजे ट्रकों को ठीक किया गया तब जाकर जाम सामान्य हुआ। तकरीबन 12 घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत भी दयनीय होती जा रही है। आए दिन गड्ढों की वजह से ओवरलोड ट्रकों के गुल्ले टूट जा रहे हैं और जाम लग जा रहा है। सोमवार को भी यही हुआ। सोमवार की भोर में तीन बजे सैयदराजा जमानिया मार्ग पर लोकमनपुर रेलवे फाटक के समीप जमानियां की तरफ जा रहा ट्रक का गुल्ला टूटने से ट्रक बीच सड़क पर फंस गया। ट्रक खराब होते ही पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक इधर उधर से निकलने लगे। इससे यहां वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। आधे घंटे के भीतर खराब ट्रक के समीप ही एक और ट्रक खराब गया और सड़क पूरी तरह जाम हो गया। इससे देखते ही देखते हुए लोकमनपुर फाटक जमनियां की तरफ कंदवा थाने तक और सैयदराजा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो तक वाहनों की कतार लग गई। दोपहर बारह बजे एक ट्रक के ठीक कराया गया और वह आगे बढ़ी। इसके बाद वाहनों का आवागमन धीमी रफ्तार से शुरू हुआ लेकिन जाम की स्थिति बरकरार रही। तीन बजे दूसरा ट्रक भी ठीक हुआ और आगे बढ़ा। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन



पीडीडीयू नगर। नगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। सोमवार को पंडित दीनदयाल जंक्शन के वीआईपी प्रवेश द्वार पर आटो चालकों की मनमानी और अन्य वाहनों के जैसे-तैसे खड़ा करने और सवारी बैठाने के चलते करीब पांच घंटे तक जाम लग गया। जबकि वहां पिकेट पर पुलिस तैनात रहती है इसके बाद भी सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। इससे आवागमन बाधित रहा। जाम छुड़ाने पहुंची पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर में सोमवार को व्यापारियों की दुकानें भी बंद रहती हैं। इसके बाद भी आटो चालकों की मनमानी और पुलिस की उदासीनता के चलते सड़क पर आटो खड़ा करने से जाम लग गया। सुबह करीब 11 बजे जाम लगा तो दोपहर बाद लगभग चार बजे जाम छूटा। जल्दी निकलने के लिए चक्कर में दो और चार पहिया वाहन भी आड़े-तिरछे लोगों ने खड़ा कर दिया। गलियों में जाम लग गया। गुरुद्वारे से स्टेशन तक जाने में करीब घंटेभर यात्रियों को लग गया। जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल और उनकी टीम ने लाठी पटककर जाम छुड़ाना चाहा लेकिन कहीं से भी निकलने की जगह नहीं थी। घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम छूटा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें