अलीनगर स्थित मासूम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक दूसरे पर गुलाब और गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को उड़ेल कर होली की शुभाकामाएं दी। इस दौरान बच्चों ने होली के गांनो पर जमकर नृत्य किया। लोगों ने भी बच्चों की प्रस्तुति को खुब सराहा। मुख्य अतिथि निसार अहमद ने होली के त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाने और सौहार्द कायम रखने पर जोर दिया। कहा कि यह त्योहार मस्ती, प्रेम, स्नेह को बढ़ाने का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या पुष्पांजलि मिश्रा तथा समापन पल्लवी मिश्रा ने किया। इस दौरान तरुन, लल्लन, अजय, अनिल शर्मा, सादिया, रीना, जाहिद, नूरजहां मौजूद रही।