फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर पैदल चलकर किया औपचारिक शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टांडाकला/ चहनियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को वाराणसी से रिमोट द्वारा बलुआ पुल के उद्घाटन के बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने पुल पर पैदल चल कर औपचारिक शुरुआत किया। पुल पर आवागमन शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों ने पर प्रसन्नता जाहिर किया।
विज्ञापन

बलुआ घाट से वाराणसी और चहनियां की तरफ आवागमन के लिए लोगों को नाव और पीपा पुल का सहारा लेना पड़ता था। वर्ष 2006 में पुल बनाने के लिए शुरुआत हुई थी। लेकिन कार्य की प्रगति धीमी होने से पुल को अस्तीत्व में आने में एक दशक से भी ज्यादा समय गुजर गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में एक समारोहमें रिमोट द्वारा पुल का लोकार्पण किया गया। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और जिला पंचायत सूर्यमुनी तिवारी ने पुल पर पैदल चलकर इसकी औपचारिक शुरुआत की। पुल पर आवागमन की शुरुआत होने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें