फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग क्षेत्रों में कटी छह महिलाओं की चोटी

विज्ञापन
चोटी काटा
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। जनपद में अलग अलग घटनाओं में पांच महिलाओं की चोटी कट गई। जिसमें धीना मेें सुनैना (20), शिकरगंज के पचफेड़िया में जयशीला (32), इलिया के सुल्तानपुर की गुड़िया (20), सरैया की खुशबू (15) और सैदूपुर की गीता (44) की चोटी कट गई। इस दौरान घबराहट और बेहोश होने के कारण महिलाओं को उनके परिवार के लोगों द्वारा सरकारी और निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वही चहनिया क्षेत्र के तारगांव अजगरा में गुरुवार की शाम रीमा यादव (30) की चोटी कटने से वह बेहोश हो गई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चोटी कटने की घटना से महिलाओं में दहशत का माहौल है। इलिया में ग्रामीणों ने कटी चोटी को लैब में भेजने की मांग कोस्त्रत्त्लेकर सड़क जाम कर दिया।
धीना संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा निवासी जोगेंदर बिंद की पुत्री सुनैना (20) की चोटी गुरुवार की देर शाम कट गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब वह घर के बाहर बेहोशी हालत में मिली। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए कमालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुनैना की माता कलवासी देवी ने बताया कि वह गुरुवार की शाम आठ बजे शौच करने के लिए घर के बाहर गई थी। वह लौटते समय घर के पास बेहोश हो गई। घर के लोगों ने उसके पास उसकी कटी चोटी देख घबरा गए और उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पचफेड़िया गांव में गुरुवार की शाम को छत पर परिवार के लोगों से वार्तालाप के दौरान जयशीला देवी (32) की चोटी अचानक कट जाने से वह अचेत हो गई। परिवार के लोगों ने उसे आनन फानन में चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जयशीला देवी की चोटी कटने से गांव के महिलाओं में चोटी कटवा के भय से दहशत का माहौल कायम है। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तारगांव अजगरा में गुरुवार की शाम चोटी कटने से रीमा यादव (30) बेहोश हो गई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थित बताई गई है। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में महिलाओं के बाल कटने की घटनाएं तेजी से बढ़ती रही हैं। गुरुवार को भी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बाल कटने का सिलसिला जारी रहा। जिसमें सुल्तानपुर गांव निवासिनी गुड़िया (20) का सोते समय बाल कटने के बाद वह सुबह तक बेहोश पड़ी रही। जिससे इलाज के लिए चकिया स्थ्ित जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं सरैया गांव में भी खुशबू (15) का बाल कटने से वह बेहोश हो गई। जिसे इलाज हेतु चकिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सैदूपुर में शुक्रवार को अपराह्न ढाई बजे छत पर सूखने के लिए रखा कपड़ा उठाने के दौरान गीता देवी (44) पत्नी श्यामसुंदर केशरी का चोटी कट कर गिर गई। क्षेत्र में लगातार चोटी कटने की घटना से नाराज कस्बा और दर्जनों गांव के लोगों ने इलिया चकिया मार्ग को जाम कर दिया और घटना की जांच कराने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया और कटी चोटी को लैब भेजकर परीक्षण कराकर मामले का खुलासा कराने की भी बात कही। मगर पुलिसकर्मियों ने अपने किसी भी तरह की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ कर जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराने का आश्वासन दे वहां से चलते बने। ग्रामीण अशोक कुमार, योगेश्वर प्रसाद ,राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप, संतोष कुमार, कृष्णा वर्मा, प्रिंस कुमार आदि ने जिला प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह गांव में गुरुवार की रात गांव के निवासी किशन बिंद ने एक कीड़ा को पकड़कर उसे चोटी कटवा कीड़ा होने का दावा किया। उसने कीड़े को एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद करके प्रधान डीएन यादव के घर पर रख दिया। इस्त्रत्त्सकी जानकारी होने पर आस पास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण कीड़े को देखने के लिए कातूहल वश प्रधान के घर पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में चोटी कटवा के आतंक के कारण महिलाओं में दहशत का महौल है। अबतक जनपद में चार दर्जन ये अधिक महिलाओं की चोटी कट चुकी है। चोटी कटने की घटनाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी ही हुई है। बिलारीडीह निवासी राधेश्याम का पुत्र किशन बिंद गुरुवार की रात अपनी परचून की दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसे दुकान के पास एक अजीब प्रकार का कीड़ा दिखा। जिसे देखकर वह डरते हुए उसे उसे एक प्लास्टिक की थैली से ढंक दिया किंतु कीड़ा प्लास्टिक को काटकर बाहर निकल गया। यह देख भयभीत किशन ने अपनी दुकान से एक प्लास्टिक का डिब्बा निकालकर कीड़े को उसमें बंद कर दिया और आस पास के लोगों को अजीब कीड़े के बारे में बताया। वहीं मौजूद लोगों ने कीड़े को चोटी कटवा बताकर उसे प्रधान को दिखाने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह चोटी कटवा कीड़ा पकड़े जाने की सूचना आस पास के गांवों में फैल गई। इसकी जानकारी होने पर आस पास के सैकड़ों लोग प्रधान डीएन यादव के आवास पर जमा हो गए। बिलारीडीह और आस पास के गांवों में चोटी कटवा कीड़ा पकड़े जाने की चर्चा दिन भर होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें