चकिया में आयोजित आरोग्य मेला में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : होल्कर माता कि प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते राज्यमंत्री अजीत पाल व अन्य।
शिकारगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आरोग्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला और चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मेले में कुल 310 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101, मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 98 तथा चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 111 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज मौसमी बुखार, टाइफाइड, दस्त और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर पहुंचे थे।