नगर पालिका चेयरमैन के नेेेतृत्व में सोमवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर तिराहे के समीप डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान चार वार्डों के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए फार्म भरा। वहीं पहले से फार्म भर चुके लोगों ने अपने-अपने फार्म की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।
शहरी गरीब परिवार को उसका घर नसीब हो सके इसके लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री शहरी योजना (शहरी) चलायी गई है। जानकारी के अभाव समेत विभिन्न कारणों से कई जरूरतमंद लोग फार्म भरने से वंचित रह जाते है। ऐसे लोगों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर तिराहे समीप डूडा के सहयोग के कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नई बस्ती, बिछड़ी, अलीनगर और मुगलचक वार्ड के जरूरतमंदों ने प्रधानमंत्री आवास के लिए फार्म भरकर जमा किया। इस दौरान 302 लोगों ने फार्म जमा किया गया। चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि कैंप में चारों वार्डो के लोगों ने फार्म जमा किया। इसके अलावा पहले से फार्म भर चुके लोगों ने उसकी प्रगति के बारे में जानकारी भी ली गई। कई लोगों द्वारा बैंक में केवाईसी फार्म नहीं जमा किया गया था। उसे भी जमा करने के लिए कहा गया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि शिवशंकर, भरत चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।