फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अनाथ हुए 30 बच्चों को मिलेगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना महामारी से मां-बाप को खोने वाले जिले के 30 अनाथ बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा । जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से 56 अनाथ बच्चों को चिह्नित किया गया है। लेकिन 26 बच्चों के आवेदन का सत्यापन नहीं होने के चलते उन्हें योजना का लाभ मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि अफसरों का दावा है कि जल्द सभी आवेदनों का सत्यापन करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते माँ अथवा बाप या दोनों को खोने वाले अनाथ बच्चों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाल सेवा योजना संचालित की है। कोरोना महामारी के चलते जिले के 56 बच्चों ने मां अथवा बाप को खोया है। लेकिन इसमें केवल 30 बच्चों के आवेदन का सत्यापन हुआ है। शेष का सत्यापन कार्य चल रहा है। ऐसे बच्चों को सरकार की तरफ से 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक जीविकोपार्जन के लिए चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। कक्षा-9 से 12 तक पढ़ने वाले इन बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा। 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद बेटी के हाथ पीले कराने के लिए एक लाख एक हजार रुपये शादी अनुदान के रुप में मिलेगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि अनाथ हुए बच्चों के के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक संस्थान में पंजीयन का प्रमाण पत्र व बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा कराया जा रहा है। इसके बाद उनका सत्यापन कराया जाएगा।
कोरोना महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले मां-बाप के बच्चे का डीएम अभिभावक होंगे। मां अथवा बाप को खोने वाले बच्चों की निगरानी 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक प्रशासन की तरफ से की जाएगी। प्रशासन की तरफ से सभी बच्चों की देखरेख के साथ-साथ उनकी जरुरतों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें