फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के विक्की शर्मा के रूप में हुई मृतक की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी स्थित एक खाली पड़े प्लाट में सिर कूचकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। मृतक की शिनाख्त वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्म घाट निवासी विक्की शर्मा के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार विक्की सोमवार की रात बारह बजे से ही लापता था। सूत्रों के अनुसार मृतक का मोबाइल घटना के बाद से गायब है।
विज्ञापन

बता दें कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डांडी गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक खाली प्लाट में एक युवक का शव मिला था। युवक का सिर कूचा हुआ था। पुलिस की छानबीन में युवक की पहचान वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्म घाट क्षेत्र निवासी विक्की शर्मा (35) पुत्र विश्वनाथ शर्मा के रूप में हुई। परिवार वालो के अनुसार मृतक चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित एक सराफा की दुकान पर काम करता था । सोमवार की रात विशेश्वरगंज स्थित एक भोजनालय में खाना खाने के बाद रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वहां से निकला था। इसके बाद उसका कहीं भी पता नहीं चला। वहीं वाराणसी पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने भोजनालय व आसपास की दुकानों में लगे सीसी कैमरों को खंगाला। सूत्रों के अनुसार मृतक के पास मौजूद उसका मोबाइल गायब है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें