मोहनिया। दुर्गावती थाने की पुलिस ने बुधवार को सुबह डिड़खिली हाईवे के पास एक कंटेनर से 29 मवेशियों को बरामद किया। मौके से दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि कंटेनर में मवेशियों को लादकर मोहनिया से बनारस ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डिड़खिली के पास हाईवे पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें 29 मवेशी मिले। दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मौके से प्रयागराज जिले के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी अनवर अहमद और प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के मानधाता निवासी अरमान खान को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। संवाद