फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईवे पर ट्रक में घुसी बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के नंबर की बाइक से दो युवक एक बुधवार शाम करीब छह बजे बिहार की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में पीछे से घुस गए। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि घायल युवक फिलहाल सिर्फ अपना नाम बता पा रहे है। इनमें एक ने अपना नाम सुशील और दूसरे ने आकाश बताया है। दोनों की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें