फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती ! धमाल !! शाहखर्ची !!!

Sun, 25 Dec 2016 02:00 AM IST
chandauli
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव - फोटो : SELF
विज्ञापन
सपनों की सतरंगी दुनिया सरीखी सी थी वो रात। मानों तारे जमीं पर उतर आए हों। डीजे से निकलती मदमाती आवाज और उस पर कैटवॉक करती अप्सराओं सरीखी सुंदरियों ने रात हंसीं बना दी। उन दो रातों में रुपया पानी की तरह बहाया गया। इस फैशन शो पर उस वक्त शाहखर्ची की सारी सीमाएं तोड़ दी गईं, जब आम आदमी पाई-पाई के लिए कतार में खड़ा हुआ है। शो को चरम तक पहुंचाने के लिए विश्वपटल पर अपने सौंदर्य का लोहा मनवा चुकी सुंदरियों को कैटवॉक कराया गया। बिजनेस प्रमोशन के नाम पर हुए इस भव्य आयोजन की भनक मनोरंजन कर विभाग तक को नहीं लगने दी गई। आयकर विभाग की नजरों में न आ जाएं, इसलिए कार्यक्रम शहर के बाहर एक मैदान में आम जनता की पहुंच से दूर रखा गया। दो दिवसीय इस आयोजन के इंतजाम देखने वालों के मुताबिक इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुए लेकिन सब कुछ इतनी सफाई से किया गया कि मनोरंजन से भरपूर इस कार्यक्रम के एवज में मनोरंजन कर विभाग  को फूटी कौड़ी तक न मिली।
विज्ञापन


वक्त का तकाजा कहें या फिर कोई मजबूरी, नौकरशाहों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इसी दौरान प्रधानमंत्री को वाराणसी में आना था। आला अफसर पीएम के दौरे की तैयारियों में मशगूल थे। साथ ही, शाहखर्ची के इस आयोजन में उनके शामिल होने की खबर पीएम तक भी पहुंच सकती थी।बताते हैं कि इस कार्यक्रम को मुकाम तक पहुंचाने के लिए गुजरात की एक इवेंट कंपनी को हायर किया गया था। ‘अमर उजाला’ संवाददाता से बातचीत में इस कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनी 50 लाख से कम के बजट का कोई आयोजन नहीं करती। इसी से आयोजन की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र पर करीब सौ नामी-गिरामी कंपनियों के नाम प्रायोजक के रूप में प्रकाशित किए गए थे। एक मोटी रकम वसूली गई, पर टैक्स से बचने के लिए रात को सुरमई बनाने वाली तमाम सुंदरियों का नाम प्रचारित नहीं किया गया।

बताते है दोनों दिन फैशन शो हुआ। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में प्रथम तीन स्थान पर चुनी गईं करीब पांच से ज्यादा सुंदरियों के नेतृत्व में हुस्न की मलिकाओं ने रैंप पर कैटवॉक किया।आयोजकों ने बड़ी खूबसूरती से शहर से दूर पड़ोसी जिले के एक मैदान में जहां अर्द्धसैनिक बल का कैंप मुख्यालय है, इसका आयोजन किया था ताकि चुनिंदा लोग ही पहुंचें। मीडिया को इससे दूर रखा गया था क्योंकि आयोजन में हुई शाहखर्ची की खबर आने से सरकारी एजेंसियों के कान खड़े हो सकते थे। दो दिन के इस आयोजन में करीब पांच से आठ हजार लोग शामिल हुए। बावजूद इसके यहां ‘खानपान’ के इंतजाम के लिए जरूरी औपचारिकताओं की अनुमति तक नहीं ली गई। पर लाख छुपाए रखने की कोशिशों के बावजूद इवेंट कंपनी ने आयोजन में हुई शाहखर्ची की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

इवेंट कंपनी ने इस कार्यक्रम की कामयाबी से अपनी साख बनाने के उत्साह में यू-ट्यूब पर जो वीडियो पोस्ट कर दिया वह वायरल हो चुका है। वीडियो देखने से इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये कारोबारी घराना तमाम कारनामों के चलते आए दिन चर्चा में बना रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें