चंदौली। खाद्यान्न की खरीद व बिक्री करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। विपणन विभाग ने कर चोरी करने वाले आठ व्यापारियों से 2.60 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विपणन विभाग की ओर से खाद्यान्न की खरीद व बिक्री करने वाले लाइसेंसधारकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चलाए गए अभियान में कर चोरी के आरोप में आठ व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनसे जुर्माना के रूप में 2.60 लाख रुपये की वसूली की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर आगे भी कर चोरी की शिकायत मिली तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। जिला विपणन अधिकारी अनुपम निगम ने बताया आठ व्यापारियों से कर चोरी के आरोप में जुर्माना के रूप में 2.60 लाख रुपये की वसूली की गई है। आगे भी कोई व्यापारी कर चोरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।