फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 257 गैंग चिह्नित, सबसे ज्यादा पशु तस्करी के

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संगठित अपराध करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस के रिकॉर्ड में विभिन्न अपराधों से जुड़े 257 गैंग चिह्नित हैं। इनमें सबसे अधिक पशु तस्करी के 35 गैंग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, लूट, हत्या आदि में संलिप्त गिरोह भी बड़ी संख्या में पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रकार के अपराध करने वालों को चिह्नित कर उनके गैंग को पंजीकृत किया जाता है। इसके बाद उन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाती है। साथ ही उन पर निगरानी रखने का कार्य होता है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 75 गैंग सामान्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इनके बाद गो तस्करी के 35 और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 33 गैंग दर्ज हैं।
वहीं वाहन चोरी के 24, चोरी करने वाले 21 और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 20 गैंग भी पुलिस के रिकॉर्ड में शामिल हैं।
इसके अलावा अवैध शराब के 14, हत्या जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े 13 और अन्य श्रेणी के 22 गैंग भी चिह्नित किए गए हैं। एएसपी सिटी के अनुसार 257 गैंग में 241 डी-गैंग हैं। जो जिले के रहने वाले है और जिले में अपराध करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरडी गैंग जो दो जिले के बीच सक्रिय रहते है। नौ आई गैंग है जो रेंज स्तर पर सक्रिय है। चार आईएस गैंग है जो प्रदेश स्तर पर अपराध करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें