मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गांवों के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों सहित, पार्कों व सम्पर्क मार्गों की साफ-सफाई के लिए जिले के सभी ब्लाकों में क्लीन टास्क फोर्स का गठन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
डोभी ब्लाॅक में 50 सफाई कर्मचारियों की टोली गठित की गई, जो प्रत्येक शनिवार को चिह्नित स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाएगी।जिसकी मानिटरिंग सहायक विकास अधिकारी, पंचायत करेगें। इस विशेष अभियान के तहत गावों में स्थित सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों और गंदगी से प्रभावित स्थानों की साफ-सफाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि क्लीन टास्क फोर्स के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग चिह्नित स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना है। संवाद